देहरादून – उत्तराखंड राज्य सरकार ने एक बार फिर उत्तराखंड में कोरोना कर्फ्यू को एक हफ्ते के लिए बढ़ा दिया है। वर्तमान समय में प्रदेश के भीतर वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के मामले में भारी कमी देखी जा रही है लेकिन राज्य सरकार ने यह पहले ही तय कर दिया था कि अभी फिलहाल कोई छूट प्रदेश में नहीं दी जाएगी।
प्रदेश के व्यापारियों की मांगों को देखते हुए राज्य सरकार ने इस दौरान 3 दिन व्यापारिक प्रतिष्ठान खोलने की अनुमति दी है।
जिसके तहत 3 दिन परचून की दुकानों के साथ ही शराब समेत अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठान खोले जाएंगे।
इन सबके अतिरिक्त हफ्ते में तीन दिन बाजार खुलेंगे।
मिठाई की दुकानें पांच दिन खुलेंगी।
इसके अलावा कोविड कर्फ्यू के प्रतिबंध पहले की तरह जारी रहेंगे।
साथ ही 15 जून से चारधाम यात्रा को भी तीन जिलों चमोली, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी के लोगों के लिए खोल दिया है। इसके लिए आरटीपीसीआर की निगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य की गई।
अन्य राज्यों से उत्तराखंड आने वालों के लिए आरटीपीसीआर की निगेटिव रिपोर्ट अभी भी अनिवार्य है।
कोविड कर्फ्यू में वर्तमान व्यवस्था में कुछ और रियायत भी दी। हफ्ते में तीन दिन बाजार खुलेंगे। मिठाई की दुकानें पांच दिन खुलेंगी। शहरों में विक्रम, ऑटो के संचालन की अनुमति दी गई। साथ ही राजस्व न्यायालय खोलने का भी निर्णय लिया गया है।

