ब्यूरो रिपोर्ट नैनीताल

हल्द्वानी (नैनीताल) – हल्द्वानी में बन रहे उत्तराखंड के सबसे पहले आयुर्वेदिक अस्पताल का नैनीताल से सांसद अजय भट्ट ने निरीक्षण किया, उन्होंने आयुर्वेदिक अस्पताल के अधिकारियों और कर्मचारियों को 1 महीने के अंदर सभी कामों को पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं, जिससे आयुर्वेदिक अस्पताल की सेवाएं जल्द से जल्द शुरू हो सके, अजय भट्ट के मुताबिक 50 बेड का यह पहला अस्पताल होगा जिसमें महिला और पुरुष दोनों का इलाज हो सकेगा और यहां आयुर्वेदिक अस्पताल में सर्जरी भी हो सकेगी। 

यह उत्तराखंड सरकार के लिए बड़ी उपलब्धि है कि यह एक बड़ा आयुर्वेदिक अस्पताल होगा जो सर्जरी के साथ-साथ वाह्य रोगों का भी इलाज करेगा, अजय भट्ट ने कहा कि इस अस्पताल की जल्दी तैयार होने से कोविड काल में मरीजों के लिए आ रही दिक्कतों में काफी राहत मिलने की उम्मीद है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *