देहरादून – उत्तराखंड के श्री केदारनाथ रोपवे बनाने का रास्ता अब साफ हो गया है। इस महत्वपूर्ण परियोजना को राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड से भी मंजूरी प्राप्त हो गई है। श्री केदारनाथ रोपवे तैयार होने के श्रद्धालु सोनप्रयाग से केदारनाथ की यात्रा लगभग 30 मिनट में पूरी कर पाएंगे। राष्ट्रीय वन्य जंतु बोर्ड ने रामबाड़ा से गरुड़ चट्टी पैदल ट्रैक के निर्माण को भी मंजूरी दे दी है। गौरतलब है कि यह मार्ग 2013 आपदा में क्षतिग्रस्त हो गया था।
श्री बद्री केदार समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया कि रोपवे के कार्य को लेकर बहुत तेजी से काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में श्री केदारघाटी को संवारने का काम किया जा रहा है। सभी मानक पूरे कर लिए गए हैं जल्द ही केदारनाथ में रोपवे का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

