हरिद्वार – उत्तराखंड में आने वाले दिनों में लोगों को कोहरे और ठंड से थोड़ी राहत मिलने वाली है। उत्तराखंड मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान में इजाफे की बात कही है। विक्रम सिंह निदेशक मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि मैदानी जिलों खास कर उधमसिह नगर और हरिद्वार में लोगों को कोहरे से निजात मिलेगी। वहीं न्यूनतम तापमान में भी इजाफा होगा इससे सर्दी से कुछ राहत मिलेगी। और क्या कहा सुनिए।

