नैनीताल – उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने समान नागरिक संहिता (यूनिफार्म सिविल कोड) पर बोलते हुए लोगों से अनुरोध किया है कि वो इसे ड्राफ्ट करने वाली समिति के पोर्टल में अपने कॉमेंट जरूर दें। उन्होंने कहा कि देशभर में
उत्तराखंड ही इस मुद्दे पर काम करने वाला पहला राज्य बन गया है। इसके
ड्राफ्ट को तैयार करने के लिए बनाई गई कमिटी ने लोगों से उनकी राय जाननी
शुरू कर दी है और सभी ने इसपर अपना मत देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड, इसे लागू करने के लिए देश का एक मॉडल राज्य बनेगा जिसे सब फॉलो करेंगे। उन्होंने ये भी कहा कि देशभर के 80 करोड़ लोगों में से 60 लाख उत्तराखंड के लोग भी 5 किलो राशन योजना से लाभान्वित हो रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ एक वर्चुअल बैठक के लिए नैनीताल पहुंचे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *