हरिद्वार – 20वे उत्तराखंड स्टेट बास्केटबॉल चैंपियनशिप का एसडीएम पूरन सिंह राणा ने शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी पूरन सिंह राणा ने कहा की खेल छात्रों में शारीरिक विकास के साथ-साथ मानसिक विकास भी करता है। प्रधानमंत्री जी ने खेलो इंडिया के माध्यम से एक ओर जहां खेल के क्षेत्र में उभरती प्रतिभाओं को एक प्लेटफार्म देने का काम किया है वही भारत की युवा पीढ़ी में खेल के प्रति एक नई ऊर्जा का संचार भी किया है।

बालक वर्ग का पहला मैच देहरादून और टिहरी के बीच खेला गया स्कोर रहा 48/22 देहरादून ने जीत दर्ज की। बालक वर्ग में दूसरा मैच मसूरी और नैनीताल के बीच खेला गया स्कोर रहा 42/40 मसूरी ने जीत दर्ज की। बालक वर्ग के बीच तीसरा मैच ऋषिकेश और मसूरी के बीच खेला गया 12/47 से मसूरी ने जीत दर्ज की। चौथा मैच बालक वर्ग में उधम सिंह नगर और रुड़की के बीच खेला गया 32/58 रुड़की ने जीत दर्ज की।

बालिका वर्ग का पहला मैच देहरादून और नैनीताल के बीच खेला गया 56/34 से देहरादून ने जीत दर्ज की। बालिका वर्ग का दूसरा मैच हरिद्वार और ऋषिकेश के बीच खेला गया 36/24 हरिद्वार ने जीत दर्ज की। बालिका वर्ग का तीसरा मैच मसूरी और उधम सिंह नगर के बीच खेला गया 35/18 मसूरी ने जीत दर्ज की। बालिका वर्ग का चौथा मैच पौड़ी और रुड़की के बीच खेला गया 28/45 रुड़की ने जीत दर्ज की।

इस चैंपियनशिप के अवसर पर हरिद्वार बास्केटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय चतुर्वेदी, सचिव संजय चौहान एवं आहूजा सुखबीर सिंह, विकास तिवारी, विकास गर्ग, ज्वालापुर कोतवाल आरके सकलानी सहित कई अन्य अतिथि उपस्थित रहे।

