हरिद्वार – पिछले दिनों संपन्न हुई उत्तराखण्ड राज्य स्तर योगा चैंपियनशिप प्रतियोगिता 2023 में बालक एवं बालिका दोनों वर्गों में स्वामी रामदेव व आचार्य बालकृष्ण के आर्शीवाद से आचार्यकुलम् के छात्र-छात्राओं ने कुल 33 मेडल प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया जिनमें छात्र-छात्राओं ने 17 स्वर्ण, 8 रजत तथा 8 कांस्य पदक विभिन्न वर्गों में प्राप्त किए।
प्रथम राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिता का आयोजन अल्मोड़ा के योगनिलयम अनुसंधान केंद्र में दिनांक 3 जून से 5 जून तक किया गया जिसमें राज्य के बालक-बालिकाओं व युवक युवतियों ने लगभग 210 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। इनमें आचार्यकुलम् के 18 बालक बालिकाओं ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया जिसमें 9 से 18 आयु वर्ग में ट्रेडिशनल आसन में तनिष्का, अविशी, अवी, तन्मय, हेमराज व सर्विल मोरेश्वर ने स्वर्ण पदक और कविता, सलोनी व मुदित मान ने रजत पदक तथा काव्या सैनी, गार्गी यादव ने कांस्य पदक अपने नाम किया।
सिंगल आर्टिस्टिक योगासन में कविता, अविशी, अवी, तन्मय व हेमराज ने स्वर्ण पदक व गार्गी यादव ने रजत पदक प्राप्त किया।
आचार्यकुलम् के छात्रों व छात्राओं ने 18,600 रुपये का नकद पुरुस्कार प्राप्त करके विद्यालय का गौरव बढ़ाया। छात्र-छात्राओं की इस सफलता में मार्गदर्शक उदयवीर दादा जी का महत्पूर्ण योगदान रहा। डॉक्टर ऋतंभरा शास्त्री व प्राचार्या आराधना कॉल ने छात्र- छात्राओं को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर बधाई दी।

