हरिद्वार – धर्मनगरी हरिद्वार में एक बार फिर से वैक्सीनेशन अभियान में तेजी देखने को मिली है। जिले में बनाये गए सभी वैक्सीनशन सेंटरों पर 18 साल और 44 साल के लोगो को वैक्सीन लगाई जा रही है। प्रशासन का प्रयास है कि कोरोना से बचने के लिए अधिक से अधिक लोगो को वैक्सीन लगाई जाए। इसके लिए अब कई सामाजिक संगठनों की मदद ली जा रही है। उनकी मदद से दूरस्थ क्षेत्रों में निःशुल्क वैक्सीनशन कैम्प आयोजित किये जा रहे है। हरिद्वार सीएमओ एस.के झा ने बताया वैक्सीन की कमी के चलते इस अभियान में कमी आ गयी थी लेकिन अब फिर से उनके पास केंद्र से वैक्सीन आने के बाद वैक्सीनशन अभियान में तेजी कर दी गई है और उनका यही प्रयास है कि रोजाना अधिक से अधिक लोगो को वैक्सीन लगाई जाए।

उत्तरांचल पंजाबी महासभा और कोविड हेल्पलाइन संगठन द्वारा प्रशासन की मदद से हरिद्वार के पंजाबी धर्मशाला में निशुल्क वैक्सीनशन कैम्प लगाया गया है। इस कैंप में रोजाना 45 वर्ष से अधिक आयु के सैकड़ों लोगो को वैक्सीन लगाई जा रही है। इसके साथ ही पंजाबी महासभा और कोविड हेल्पलाइन द्वारा रोजाना गरीब बेसहारा लोगों को राशन के किट भी उपलब्ध कराई जा रही है।

उत्तरांचल पंजाबी महासभा के प्रदेश महामंत्री सुनील अरोड़ा ने बताया कि उनके कुछ साथियों ने मिलकर कोविड- हेल्प लाइन एक ग्रुप बनाया है इस ग्रुप के सदस्य शुरू से ही लोगों को निशुल्क मास्क, सैनिटाइजर, दवाई, ऑक्सीजन सिलेंडर से लेकर राशन किट भी मुहैया करा रहे हैं। इसके लिए उन्होंने 3 मोबाइल नंबर भी जारी किए हैं इन नंबरों पर फोन कॉल करके कोई भी अपनी परेशानी बता सकता है। उनका प्रयास है कि इस संकट की घड़ी में अधिक से अधिक मजबूर लोगों की मदद की जाए ताकि कोरोना के खिलाफ इस जंग में जल्दी विजय हासिल की जा सके।
ये तीन नंबर है – सुनील अरोड़ा 9719122322, ऋषि सचदेवा 9837241310 और अक्षत कुमार 9917701500। वही उन्होंने लोगो से अपील भी की है कि वैक्सीन और आरटीपीसीर जाँच के लिए इन नंबरों से सम्पर्क करें। निश्चित रूप से मदद की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *