हरिद्वार – उत्तरांचल पंजाबी महासभा रजिस्टर्ड जिला हरिद्वार द्वारा कोरोना महामारी की दूसरी लहर के दौरान समाज व हरिद्वार शहर के कोरोना मृतक नागरिकों को श्रद्धांजलि दी। उत्तरांचल पंजाबी महासभा से जुड़े लोगों ने श्रद्धांजलि देने के लिए शहीद भगत सिंह घाट पर मां गंगा का दीपदान किया। जिला अध्यक्ष प्रवीण कुमार के नेतृत्व तथा जिला महामंत्री प्रदीप कालरा के संयोजन में संपन्न इस दीपदान कार्यक्रम में दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए गायत्री पाठ तथा 2 मिनट का मौन भी रखा गया।
इस दौरान उत्तरांचल पंजाबी महासभा के संरक्षक विमल कुमार तथा प्रदेश उपाध्यक्ष परमानंद पोपली ने कहा की करुणा की दूसरी लहर ने उनके समाज का बहुत नुकसान किया है। उनके कई साथी इस महामारी के दौरान आकस्मिक रूप से ब्रह्मलीन हो गए। सभी पुण्य आत्माओं को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए वो गँगा घाट पर एकत्र हुए हैं। मां गंगा सभी दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान दे और जिन परिवारों ने अपने सदस्यों को खोया है उनको यह असीम दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
उत्तरांचल पंजाबी महासभा जिलाविंग की महामंत्री रानी सहगल और जिला कोषाध्यक्ष रेनू अरोड़ा ने दिवंगत साथियों को अपनी भावांजलि अर्पित करते हुए कहा कि अभी इस महामारी का प्रकोप पूरी तरह से समाप्त नहीं हुआ है इसलिए समाज का और नुकसान ना हो, सब लोगों को कॉविड नियमों का यथासंभव पालन करना चाहिए।
श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में प्रमुख रूप से संगठन के गढ़वाल प्रभारी किशोर अरोड़ा, संगठन के प्रादेशिक वरिष्ठ नेता जगदीश लाल पाहवा, जिला चेयरमैन डॉ संदीप कपूर, जिला कोषाध्यक्ष देवेंद्र चावला, जिले के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सतीश भाटिया, युवा विंग के जिला चेयरमैन कुंवर बाली, जिला युवा अध्यक्ष शेखर सतीजा, शहीद भगत सिंह जोन के अध्यक्ष नागेश वर्मा, महामंत्री हरविंदर सिंह, ओपन जॉन के अध्यक्ष विकी तनेजा, अनिल अरोड़ा, हिमांशु चोपड़ा, विकास गुलाटी , जतिन हांडा, युवा विंग के जिला महामंत्री गौरव सचदेवा, मनीष कुमार, तुषार गाबा, हकीकत राय, जॉन के कोषाध्यक्ष अजय अरोड़ा, महिंद्र अरोड़ा और केशव तनेजा आदि कई लोग मौजूद रहे।

