हरिद्वार – टीम जीवन द्वारा रोजाना वैक्सी कार के द्वारा बुजूर्ग, दिव्यांगजन और 45+ के लोगो को घर-घर जाकर वैक्सीन लगाने का काम किया जा रहा है। गुरुवार को टीम जीवन के सदस्यों द्वारा अनेकी, औरंगाबाद, कनखल, भूपतवाला व शिवालिक नगर मे वैक्सी कार के माध्यम से बहुत लोगो का टीकाकरण किया गया। इसके साथ ही लोगो को वैक्सीन के बारे में जागरूक भी किया गया।

टीम जीवन के संरक्षक व हरिद्वार के पूर्व महापौर मनोज गर्ग ने बताया कि समाज मे टीके को लेकर जो भ्रांतियां हैं ज़िससे लोग टीका नही लगवाना चाहते, लोगो को इन सभी अफवाहो से बचना चाहिए और सभी लोगो को जागरुक होकर बिना भय एवं संकोच के टीकाकरण कराना चाहिए। टीकाकरण आपके द्वार के तहत वैभव कौशिक, यश लालवानी, राजीव जोशी, विकेश शर्मा, आशीष मेहता, हितेश अग्रवाल, नामित गोयल, अमन अरोड़ा, इशिका, प्रेरणा, मानसी आदि वैक्सी कार के माध्यम से घर घर जाकर लोगो का टीकाकरण कर रहे है। जो भी व्यक्ति अपना य़ा अपने परीजनो का टीकाकरण करवाना चाहता है वो टीम जीवन के इन मेंबर्स से संपर्क कर सकता है .
आयुश राही -9568680144
य़श लालवानी -9927981354
हितेश अग्रवाल -7500008101
नमित गोयल -7500635006
राजीव जोशी -9557599676
आशिष मेहता -8791309111

टीम जीवन के सोशल मिडीया के सदस्य दीपिका संगतानी, रूपांगी, राधिका, संजना जनसेवा की भावना से काम रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *