हरिद्वार – गंगा स्वच्छता व समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय संस्था बीइंग भगीरथ ने जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से घर-घर जाकर चलने फिरने में असमर्थ, नेत्रहीन, दिव्यांगों व वरिष्ठ नागरिकों को कोविड वैक्सीन लगाने का अभियान चलाया है। इस अभियान के तहत आनेकी, हेतमपुर, रोशनाबाद अहमदपुर, कनखल में लोगो के घर जाकर वैक्सीन लगाई गई।

बीइंग भगीरथ के संयोजक शिखर पालीवाल ने बताया कि रविवार को वैक्सीन ऑन व्हील्स नाम से शुरू किए गए अभियान के तहत प्रथम चरण में विभिन्न बस्तियों में घर-घर जाकर 45 आयु वर्ग से ऊपर के 110 लोगों को कोविड का टीका लगाया गया। अभियान के लिए संस्था की और से आज 4 वाहन उपलब्ध कराए गए हैं। संस्था के स्वयंसेवी वैक्सीन ऑन व्हील के तहत टीकाकरण कर रहे स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों का सहयोग कर रहे हैं। संस्था के द्वारा कोविड नियमों मास्क, सेनेटाइजर व शारीरिक दूरी का पालन करते हुए आमजन को नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित भी किया जा रहा है। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है, सभी को अपनी बारी आने पर कोविड का टीका अवश्य लगवाना चाहिए।

वैक्सीन ऑन व्हील अभियान में बीइंग भगीरथ के शुभम विश्नोई, शुभम कपूर, आदित्य भारती, मधु भाटिया, भाविका त्यागी, गौरव कपूर, आशीष मेहता, संतोष साहू, विनोद कुमार, विदुषी गोयल, मयंक अरोड़ा आदि स्वयंसेवी सहयोग कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *