ब्यूरो रिपोर्ट नैनीताल

हल्द्वानी – नैनीताल जिले में पर्यटकों के हैवी हिल ड्राइविंग लाइसेंस होने पर ही वाहनों से नैनीताल आने की परमिशन दी जाने वाली खबर को एसएसपी नैनीताल पंकज भट्ट ने भ्रामक करार दिया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट ने कहा कि इस तरह की कोई भी गाइड लाइन जारी नहीं की गई है। हेवी हिल ड्राइविंग लाइसेंस केवल पहाड़ों में चलने वाले कमर्शियल वाहनों के लिए अभी प्रस्तावित है। फिलहाल नैनीताल में आने वाले पर्यटकों के लिए किसी भी प्रकार के हैवी ड्राइविंग लाइसेंस की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में रोड सेफ्टी कमेटी की बैठक में जो भी निर्णय होंगे उसको सार्वजनिक किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *