हरिद्वार – योग गुरु बाबा रामदेव और आईएमए के बीच उपजा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। बाबा रामदेव के एक के बाद एक बयान से आईएमए की शिकायत पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने भी पत्र लिख कर बाबा रामदेव के बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताया था। जिसके बाद बाबा रामदेव ने 25 सवालों का एक पत्र आईएमए के नाम लिखकर जवाब मांगा था। लेकिन कल आईएमए ने बाबा रामदेव को नोटिस भेज कर बयान पर माफी मांगने को कहा था, जिसके बाद अब बाबा रामदेव का इस तरह का बयान सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

वीडियो में बाबा रामदेव यह भी कहते हुए नजर आ रहे है कि उन्हें बदनाम करने के लिए कई तरह के ट्रेंड सोशल मीडिया पर चलाए जा रहे हैं। लेकिन इस तरह की किसी घटना से उन्हें कोई प्रभाव नही पड़ता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *