मयूर सैनी/सचिन कुमार
हरिद्वार – लक्सर के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रहलादपुर गांव निवासी एक ग्रामीण की गोली मारकर हत्या से सनसनी मच गई। मृतक प्रहलादपुर गांव का ही निवासी है। शाम करीब साढ़े चार बजे अज्ञात शख्स ने उसके सिर में गोली मार दी जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही खानपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। देर रात हरिद्वार के एसएसपी अजय सिंह भी घटना स्थल पर पहुंचे जहां उन्होंने फोरेंसिक टीम और पुलिस अधिकारियों के साथ मामले की जानकारी जुटाई।
दरअसल खानपुर थाना क्षेत्र के प्रहलादपुर गांव निवास शुक्रवार शाम के समय गांव के बाहर स्थित अपने खेतों की ओर गया था। इस दौरान किसी अज्ञात शख्स ने उसके सिर में गोली मार दी। लहूलुहान हालत में वह जमीन पर गिर पड़ा तथा उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या की जानकारी मिलने पर परिजन एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर खानपुर थानाध्यक्ष रविंदर कुमार व सीओ लक्सर विवेक कुमार मौके पर पहुंचे और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया।
हरिद्वार के एसएसपी अजय सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे, उन्होंने पुलिस अधिकारियों और फॉरेंसिक टीम के साथ तथ्यों को टटोला। इसके बाद एसएसपी अजय सिंह ने मृतकों के परिजनों से भी मुलाकात की और उन्हें हत्याकांड के जल्द खुलासे का आश्वासन दिया। इस दौरान उनके साथ एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह, लक्सर के सीओ विवेक कुमार और खानपुर थाना प्रभारी रविंद्र कुमार समेत कई पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

