हरिद्वार – पिरान कलियर विधानसभा क्षेत्र में आगामी 25 तारीख को आयोजित होने वाले विराट हिंदू सम्मेलन के संदर्भ में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान कलियर विधानसभा से पूर्व प्रत्याशी और वरिष्ठ भाजपा नेता मुनीश सैनी ने ग्राम रांघडवाला, मेवड खुर्द उर्फ नांगल, टांडा, इमली खेडा, माजरी, गुम्मावालां मेहवड कलां तथा मोहम्मदपुर पांडा सहित अनेकों गावों का भ्रमण कर क्षेत्रवासियों से संवाद स्थापित किया तथा सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आग्रह किया। जनसंपर्क के दौरान गांव-गांव में लोगों ने मुनीश सैनी का फूल मालाओं से स्वागत किया।

इस अवसर पर मुनीश सैनी ने कहा कि ऐसे सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम समाज को एकजुट करने का कार्य करते हैं तथा हमारी परंपराओं और संस्कृति को मजबूत बनाते हैं। उन्होंने सभी से अपील की कि 25 तारीख को होने वाले विराट हिन्दू सम्मेलन में अपने परिवार एवं साथियों सहित अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।

इस अवसर पर उनके साथ पंकज पाल, अनिल पाल, मोनू सैनी मंडल अध्यक्ष गौरव मोहन सैनी, अंकुर सैनी, पवन (सभासद), अभिनव प्रताप, पंकज सैनी (महामंत्री), कुलवीर, राजेन्द्र, प्रमोद, सुशील, शिव प्रसाद, हेमंत, प्रवीण सैनी, मोनू शर्मा, मनीष पाल, बिट्टू, शुभम सैनी, अजय सैनी, देवेन्द्र सिंह, गंगा सैनी, प्रताप सिंह, अनिल कुमार, प्रीतम पाल, रजत पाल, राजेन्द्र सिंह, शौर्य, कुलजीत, विपिन पाल, कर्मचन्द, रितिक, धर्मपाल, राजकुमार, सोमपाल, मांगेराम, प्रमोद सैनी (मास्टर जी), अश्वनी सैनी, कवंर पाल सैनी, संजय सैनी, पवन रोड, यशवीर सहित अनेक कार्यकर्ता एवं सहयोगी उपस्थित रहे।

सभी सहयोगियों एवं कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान एवं पूर्ण समर्थन देने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम के अंत में मुनीश सैनी ने सभी का दिल की गहराइयों से आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया तथा कहा कि क्षेत्र की जनता का प्रेम और सहयोग ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि 25 तारीख को आयोजित होने वाला विराट हिन्दू सम्मेलन ऐतिहासिक एवं अभूतपूर्व होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *