हरिद्वार – हरिद्वार में पिछले कुछ दिनों से जंगली जानवरों के आबादी में घुसने के मामले बढ़ते जा रहे है। बहादराबाद में किसानों के खेत मे तो जगजीतपुर में मकान की छत पर गुलदार दिखने से दहशत का माहौल है। गन्ना राज्यमंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने इस पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि हरिद्वार का अधिकतर क्षेत्र जंगल से घिरा है और पिछले कुछ दिनों में आबादी वाले इलाकों में जंगली जानवर घुसने के मामले बढ़े है। वो जल्द ही इस संबंध में उत्तराखंड के वन मंत्री हरक सिंह रावत से मिलेंगे और इस मामले पर चर्चा कर इस समस्या का जल्द समाधान निकलेंगे। वही उन्होंने बताया कि उनके द्वारा जंगलों में सोलर फेंसिंग और हाथी दीवार बनाई गई थी यदि ये सब तकनीक कम पड़ रही है तो वन मंत्री से मिलकर संसाधन बढ़ाने पर भी चर्चा करेंगे।

