हरिद्वार – हरिद्वार में अंतर्राष्ट्रीय स्तर की बास्केट बॉल चैंपियनशिप का आयोजन होने जा रहा है। तीन दिवसीय इस चैंपियनशिप में देशभर से नौ टीम प्रतिभाग करेंगी। जिनमें ओएनजीसी, इस्टर्न रेलवे, आर्मी ग्रीन और राजस्थान पुलिस और सीआईएसएफ दिल्ली की टीमें भी शामिल हैं। चैंपियनशिप के आयोजक जिला बास्केट बॉल एसोसिएशन से जुड़े पदाधिकारियों ने प्रेस वार्ता कर बताया कि 24 से 26 फरवरी तक हरिद्वार के प्रेम नगर आश्रम में प्रतियोगिता का आयोजन होगा।

उत्तराखंड की खेल मंत्री रेखा आर्य, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक और पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण चैंपियनशिप का उद्घाटन करेंगे। 26 फरवरी को समापन अवसर पर राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज की मौजूदगी में जीतने वाली टीमों को पुरुस्कार वितरित किए जाएंगे।

प्रेस वार्ता के दौरान जिला बास्केट बॉल एसोसिएशन के सचिव संजय चौहान और उपाध्यक्ष विकास तिवारी और सह सचिव अमित शर्मा मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *