हरिद्वार – खानपुर विधायक उमेश कुमार ने हरिद्वार प्रेस क्लब में पत्रकारवार्ता करके जानकारी दी कि वर्ल्ड कप में बेहतर प्रदर्शन करने वाले भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी अगामी 3 दिसंबर को हरिद्वार पहुंचेंगे और युवाओं से अपने अनुभव साझा करेंगे। खानपुर से निर्दलीय विधायक उमेश कुमार उन्हे अपने साथ हरिद्वार लाएंगे।
उमेश कुमार ने जानकारी दी की 3 दिसंबर को भारतीय टीम के खिलाड़ी मोहम्मद शमी हरिद्वार पहुंचेंगे और स्थानीय खिलाड़ियों को सम्मानित कर अपने वर्ल्ड कप के अनुभव उनसे साझा करेंगे।

