हरिद्वार – भारतीय जनता पार्टी जिला हरिद्वार की बूथ सशक्तिकरण अभियान की कार्य योजना बनाने हेतु विशेष कार्यशाला का आयोजन वेलकम फार्म हाउस लक्सर रोड पर किया गया। भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेश भर में बूथों के पुनर्गठन एवं सशक्तिकरण हेतु अभियान चलाया जा रहा है जिसमें बूथ स्तर की समितियों का गठन किया जाना है। शक्ति केंद्रों पर योजना बैठकों का किया जाना एवं पन्ना टोली बनाए जाने तक का कार्य किया जा रहा है। इन्हीं सब संगठनात्मक कार्यों को संपादित करने एवं धार देने हेतु इस कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार के द्वारा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार किया गया।

बैठक में अपेक्षित अधिकारी जिला एवं मंडल पदाधिकारी तथा शक्तिकेंद्र विस्तारको को संबोधित करते हुए अजेय कुमार ने कहा कि 1 महीने के भीतर पूरे जनपद में सदस्य समिति का गठन किया जाना प्रत्येक बूथ पर समिति का गठन किया जाना तथा प्रत्येक शक्ति केंद्र पर सम्मेलन आयोजित किए जाने हैं। उन्होंने कहा कि हमें भारतीय जनता पार्टी को बूथ स्तर तक सर्वव्यापी एवं सरस्पर्शी संगठन के रूप में स्थापित करना है। जिस हेतु प्रत्येक पदाधिकारी को अपने-अपने बूथ की जिम्मेदारी लेते हुए अपने अपने पन्ने का पन्ना प्रमुख बनना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं मे ऊर्जा का संचार करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने लाखों लोगों में से आप चुनिंदा लोगों को भाजपा का पदाधिकारी बनाया है किंतु अब आपको सामाजिक कार्यों में अपनी सहभागिता बढ़ाते हुए अपनी नेतृत्व क्षमता को निखारने एवं समाज के बीच में एक नेता के रूप में स्थापित होना है। इसके लिए आपको समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक अपनी पहुंच बनानी होगी। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से यह भी आह्वान किया कि प्रदेश एवं केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों को बूथ स्तर तक प्रचारित प्रसारित करने का दायित्व निभाना होगा।

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी शैलेंद्र बिष्ट ने जनपद हरिद्वार में विगत डेढ़ माह में संगठन द्वारा किए गए कार्यक्रमों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। जिसमें विशेष रूप से धामी सरकार द्वारा नकल विरोधी सख्त कानून के समर्थन में प्रत्येक मंडल में आभाररैली का आयोजन प्रत्येक बूथ पर महिला मोर्चा द्वारा सेल्फी विद लाभार्थी कार्यक्रम का आयोजन तथा समस्त मंडलों में मंडल कार्यसमिति योग का सफल आयोजन शामिल थे। उन्होंने बूथ सशक्तिकरण अभियान का प्रत्यक्ष प्रमाण बताते हुए कहा कि एक पन्ने पर कार्य किए जाने से ही हम अपने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री की विजय में 95% से अधिक मत प्राप्त कर एक रिकॉर्ड बनाने में कामयाब रहे हैं और यह बूथ प्रबंधन ही आगामी निकाय एवं लोकसभा चुनाव में हमारी सफलता की कुंजी साबित होगा।

जिला अध्यक्ष संदीप गोयल ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में जिला स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियों का विवरण प्रस्तुत किया तथा कार्यकर्ताओं से यह अपेक्षा की कि आगामी संगठनात्मक कार्यों को करने की समर्पित भावना ही भारतीय जनता पार्टी की शक्ति है। इसी के बल पर दो सांसदों वाला यह दल आज विश्व का सबसे बड़ा सबसे बड़ा राजनीतिक दल है। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री आशुतोष शर्मा एवं आशु चौधरी ने किया।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र चौधरी, लव शर्मा, रश्मि चौहान, निर्मल सिंह, आभा शर्मा, जिला मंत्री रजनी वर्मा, अमरीश सैनी, मोहित वर्मा, विशन पाल कश्यप, आलोक द्विवेदी, नेत्रपाल चौहान, जिला कोषाध्यक्ष सचिन शर्मा, जिला कार्यालय मंत्री नकली राम सैनी, मनोज शर्मा, गौरव पुंडीर, सचिन, निशित, जिला मोर्चा अध्यक्ष अनामिका शर्मा, विक्रम भुल्लर, संजय कुमार, मनीष कुमार सहित सभी मंडलों के प्रभारी ,मंडलों के अध्यक्ष, महामंत्री मंडल मोर्चा अध्यक्ष आदि पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *