हरिद्वार – देश भर में आज विश्व पर्यावरण दिवस बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। इस दिन तमाम राजनीतिक और सामाजिक संगठनों द्वारा पौधारोपण किया गया। उत्तराखंड के गन्ना राज्यमंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने भी अपने वेद मंदिर आश्रम में पौधारोपण किया। इस दौरान उन्होंने सभी प्रदेशवासियों को पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं देते हुए पेड़ लगाने की अपील की। उन्होंने कहा कि पर्यावरण का संतुलन बिगड़ने की वजह से आज भारत ही नही बल्कि पूरे विश्व मे तमाम तरह की माहमारी फैल रही है। लोग पेड़ों का कटान तो कर रहे हैं लेकिन उसकी जगह पेड़ नहीं लगा रहे हैं। इसलिए बहुत जरूरी हो गया है कि हर व्यक्ति ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाए और बड़े होने तक उसकी देखभाल भी करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *