हरिद्वार – हरिद्वार में चल रही विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल की बैठक के पहले दिन समलैंगिकता का मुद्दा छाया रहा। बैठक के पहले सेशन में सुप्रीम कोर्ट में समलैंगिकत को लेकर चल रहे मामले पर संतो ने कहा कि समलैंगिकता एक अप्राकृतिक कृत्य और संस्कृति के लिए हानिकारक है। समाज में इसको बढ़ावा नहीं दिया जाना चाहिए। मीटिंग के पहले सेशन में विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों और साधु-संतों ने एकमत से इस पर रोक लगाने की मांग की।
आपको बता दें कि हरिद्वार के कनखल में विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल की बैठक चल रही है। जिसमें परिषद के सभी केंद्रीय पदाधिकारी और बड़ी संख्या में साधु संत शिरकत कर रहे हैं।

