हल्द्वानी (नैनीताल) – उत्तराखंड के जसपुर में बीते दिनों हुए हत्याकांड के बाद अब विपक्ष कानून व्यवस्था पर सवाल उठा रहा है। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने इस पूरे घटनाक्रम को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए सरकार पर सवालिया निशान खड़े किए हैं, यशपाल आर्य ने कहा कि इससे ज्यादा शर्मनाक क्या होगा कि उत्तराखंड पुलिस अब तक कुछ नहीं कर पाई है। और इतनी बड़ी घटना हो गई कोई जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं है। यशपाल आर्य ने कहा कि अपराधियों में डर खत्म हो गया है और जंगलराज पैदा हो रहा है जिससे अब जनता के मन में डर सताने लग गया है क्योंकि प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रही।

