हरिद्वार, 13 अक्टूबर – हरिद्वार के लालढांग क्षेत्र में रवासन नदी पर पुल निर्माण का शासनादेश जारी होने के बाद भाजपा और कांग्रेस में श्रेय लेने की होड़ मच गई है। सोमवार को पुल निर्माण का शासनादेश जारी हुआ था और पूर्व भाजपा विधायक ने लालढांग में जनता को शासनादेश दिखाकर अनशन समाप्त कराया। जिसके बाद आज स्थानीय कांग्रेस विधायक अनुपमा रावत भी लालढांग पहुंची और रैली निकालकर जनता का आभार जताया।

अनुपमा रावत ने दावा किया कि उनके कार्यकाल में अथक प्रयास और जनता के संघर्ष से आज वर्षों बाद रवासन नदी पर पुल निर्माण का रास्ता साफ हुआ है और भाजपा के लोग इसका श्रेय लेने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने इस पुल को लालढांग की जनता को समर्पित किया और कहा कि पुल निर्माण के लिए उन्होंने सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *