हरिद्वार – बीजेपी के जिला उपाध्यक्ष विकास तिवारी ने डीएवी सैंटनरी पब्लिक स्कूल हरिद्वार में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया एवं स्कूल के बच्चों एवं शिक्षक शिक्षिकाओं के साथ योगाभ्यास भी किया।

इस अवसर पर विकास तिवारी ने कहा की योग शरीर को ही रोगमुक्त नहीं करता बल्कि मानसिक एवं बौद्धिक स्तर पर मानव को सशक्त, शांत और ओजस्वी बनाता है। स्वास्थ्य सबसे बड़ा उपहार है, संतोष सबसे बड़ा धन है, योग वह साधन है, योग धर्म नही, एक विज्ञान है।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोज कपिल, पीटीआई संजय चौहान एवं योगाचार्य प्रतिभा सैनी उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *