लखनऊ – उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए प्रदेश सरकार लगातार प्रयत्न कर रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों का दौरा कर रहे हैं, और कोविड मरीज़ों के इलाज़ के लिये किये जा रहे कामों को और गति देने की कोशिश कर रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी ने बड़ा फैसला लेते हुए 59 एसीएस, प्रमुख सचिव, सचिव स्तर के अधिकारियों को 75 जिलों का नोडल अधिकारी नियुक्त किया है, यह अधिकारी एक सप्ताह तक जिले में ही प्रवास करेंगे। कोरोना संक्रमण रोकने के उपाय, अस्पतालों में ऑक्सीजन बेड की उपलब्धता के साथ ही जिले में कोविड के लिए किए जा रहे कामों की समीक्षा भी करेंगे, और शासन को अपनी रिपोर्ट सौपेंने।
यूपी सरकार का आदेश और नोडल अधिकारियों के नाम इस प्रकार है –






