लखनऊ – मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंत्रिमण्डल की वर्चुअल तरीके से बैठक की गई, कोरोना संक्रमण के मद्देनजर प्रदेश में लागू कोरोना कर्फ्यू को 24 मई सुबह 7 बजे तक लिए बढ़ाने का निर्णय किया गया। प्रदेश में कोविड मरीज़ों का निःशुल्क जांच एवं उपचार की सुविधा राज्य सरकार उपलब्ध करा रही है, प्रदेश में निःशुल्क कोरोना वैक्सीनेशन का कार्य भी संचालित किया जा रहा है।

योगी सरकार ने कोरोना से उत्पन्न हालात को धयान में रखते हुए गरीबों और जरूरतमन्दों को राहत पहुंचाने का निर्णय लेते हुए 3 महीनें का राशन निःशुल्क देने का निर्णय लिया है। जिसके तहत प्रति यूनिट 03 किलो गेहूं तथा 02 किलो चावल उपलब्ध कराया जाएगा, करीब 15 करोड़ लोगों को इसका लाभ मिलेगा।

शहरी क्षेत्रों में दैनिक रूप से कार्य कर अपना जीविकोपार्जन करने वाले ठेला, खोमचा, रेहड़ी, खोखा आदि लगाने वाले पटरी दुकानदारों, दिहाड़ी मजदूरों, रिक्शा/ई-रिक्शा चालक, पल्लेदार सहित नाविकों, नाई, धोबी, मोची, हलवाई आदि जैसे परम्परागत कामगारों को एक माह के लिए 1,000 रुपये का भरण-पोषण भत्ता प्रदान किया जाएगा। इसके तहत लगभग 01 करोड़ लोगों को राहत मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *