हरिद्वार – हरिद्वार के गंगा स्वरूप आश्रम में यूथ कांग्रेस के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पूर्व सीएम हरीश रावत, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य समेत कई बड़े नेता मौजूद रहे। सभी नेताओ ने यूथ कांग्रेस नए पदाधिकारियों को कांग्रेस की विचारधारा के बारे में जानकारी दी।

इस दौरान पूर्व सीएम हरीश रावत ने कांग्रेस में फैली गुटबाजी को एक स्वस्थ प्रतियोगिता बताया और कहा कि जिस घर में चार लोग होते हैं वहां विचारधारा की लड़ाई होती है। इसके साथ ही हरीश रावत ने धामी सरकार पर भी निशाना साधा।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने कहा कि कांग्रेस सबको साथ लेकर चलती है जबकि भाजपा और आरएसएस लोगों को बांटने का काम करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *