हरिद्वार, 20 सितंबर – करीब 3 महीने बाद उत्तराखंड लौटे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पूरे जोश में नजर आए। हरिद्वार पहुंचकर उन्होंने उत्तराखंड सरकार को चुनौती दी है कि एक कमीशन गठित कर उनकी सभी संपत्तियों की जांच की जाए। उत्तराखंड आने से पहले उन्होंने रामपुर तिराहे पहुंचकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। नारसन बॉर्डर से हरिद्वार जिले में प्रवेश करने के बाद जगह जगह समर्थकों ने उनका स्वागत किया।
मां गंगा का दुग्धाभिषेक कर हरीश रावत ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि सीबीआई और ईडी को भी इस कमीशन में रखा जाए और उनकी जांच की जाए। हरीश रावत ने कहा कि वे कांग्रेस के सच्चे सिपाही हैं और देवभूमि की जनता के आशीर्वाद से फिर ठीक होकर उत्तराखंड लौटे हैं।
