हरिद्वार, 20 सितंबर – शहर में 16 फुट लंबा विशालकाय अजगर दिखाई देने से लोगों में अफरा तफरी मच गई। अजगर पहले एक दीवार पर रेंगता हुआ दिखाई दिया और इसके बाद ऊंचे पेड़ पर चढ़कर बैठ गया। पेड़ पर अजगर को देखकर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।

सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और करीब छह घंटे की मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित रेस्क्यू किया। जानकारी के अनुसार निर्मल बाग कॉलोनी के पास दीवार पर चल रहे लोगों की नजर एक अजगर पर पड़ी। पास में ही जंगल से निकलकर विशालकाय अजगर दीवार पर चढ़ गया था। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी।

शीशपाल सिंह, रेंज अधिकारी ने बताया कि अजगर काफी ऊंचाई पर होने के कारण उसे नीचे उतारना आसान नहीं था। टीम ने सावधानीपूर्वक रेस्क्यू अभियान चलाया। इसके बाद उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ने की कार्रवाई की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *