हरिद्वार, 12 जून – भगवानपुर पुलिस ने 03 शातिर वाहन चोरों को हिरासत में लेकर उनके कब्जे से चोरी की कुल 12 दोपहिया वाहन बरामद किए हैं।

12 मई को एक व्यक्ति मतलूब द्वारा अपनी मोटरसाइकिल संख्या UK17F-4899 चोरी होने की सूचना दी गई, जिस पर कोतवाली भगवानपुर में मुकदमा दर्ज किया गया। इसके अतिरिक्त 10 जून को अहसान नाम के व्यक्ति ने अपनी मोटरसाइकिल UP11BQ-7714 चोरी होने की तहरीर दी। इस संबंध में भी मुकदमा पंजीकृत कर जांच प्रारंभ की गई।

वाहन चोरी की बढ़ती घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह द्वारा पुलिस टीमों का गठन किया गया। जांच के दौरान लगभग 300 से अधिक सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया गया। साथ ही मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया।

विगत 05 वर्षों में जेल से छूटे वाहन चोरों का सत्यापन एवं पूछताछ की गई। पुलिस टीम सहारनपुर, मुजफ्फरनगर सहित सीमावर्ती जनपदों के थानों एवं जेलों से सूचनाएं एकत्र की गईं व साथ ही थाना क्षेत्र में लगातार सघन चेकिंग अभियान संचालित किया गया। 11 जून को चेकिंग के दौरान खेलपुर रोड से खानपुर जाने वाले मार्ग पर पुलिस टीम ने तीन संदिग्ध युवकों को UK17F4899 व UP11BQ7714 मोटरसाइकिल के साथ दबोच लिया। पूछताछ में उनकी निशानदेही पर भगवानपुर क्षेत्र से चोरी हुई दोनों मोटरसाइकिलों सहित कुल 12 चोरी की दोपहिया वाहन बरामद किए गए।

बरामद वाहनों में थाना कलियर क्षेत्र से चोरी हुई मोटरसाइकिल तथा हिमाचल प्रदेश के बद्दी जनपद से चोरी हुई बुलेट मोटरसाइकिल भी शामिल है। अन्य वाहनों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

बरामदगी दोपहिया वाहनों का विवरण –
मु0अ0स0 198/26 धारा-303(2) बी.एन.एस से सम्बन्धित मो0सा0 नम्बर UK17F 4899 कोतवाली भगवानपुर से सम्बंधित

मु0अ0सं0-237/26 धारा-303(2) बी.एन.एस से सम्बन्धित मो0सा0 स्प्लेण्डर प्लस रजि0 नं0 UP11BQ- 7714 कोतवाली भगवानपुर से सम्बंधित

मो0सा0 स्प्लेंडर प्लस बिना नम्बर चैसिस न0 MBLHAW112MHL61540 व इंजन न0 HA11EVHL36277 वाहन संख्या UK 17R 5319 थाना कलियर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 123-2026 धारा 303(2) BNS से सम्बंधित

मो0सा0 बुलेट बिना नम्बर प्लेट चौसिस न0 ME3J3DF5BT1010112 व इंजन न0 J3A5FBT1015179 थाना बरोटीवाला जिला बद्दी हिमाचल प्रदेश पर पंजीकृत मु0अ0सं0 67-2026 धारा 303(2) BNS से सम्बंधित*

मो0सा0 बिना न0प्लेट स्प्लेंडर प्लस जिसका चैसिस न0 MBLHA10BFFHF09040 व इंजन न0 HA10ERFHF16492

मो0 सा0 सुपर स्प्लेंडर रंग काला चैसिस न0 MBLHA10EZBHD03146 व इंजन न0 H10EFBHD25869

मो0सा0 हीरो स्प्लेंडर चैसिस न0 MBLH10ABBHC07674 व इंजन न0 HALDEGBHC13170

मो0सा0 स्प्लेंडर प्लस इसका चैसिस न0 MBLH10BWFHH79095 व इंजन न0 H10EWFHH36765

मो0सा0 प्लेटिना रंग काला बिना नम्बर प्लेट चैसिस न0 MD2A18AZ1CRF37664 व इंजन न0 DZZRCF37252

मो0सा0 स्प्लेंडर बिना नम्बर चैसिस न0 MBLHA10ABBHG23725 व इंजन न0 HA10EGBHG31091

मो0सा0 स्पलेण्डर बिना नम्बर चैसिस न0 MBLHA10AMF9A07281 व इंजन न0 HA10DJF9A08328

मो0 सा0 स्प्लेंडर प्लस HR05AE1198 चैसिस न0 MBLHA10EZB9L03541 व इंजन न0 HA10EFB9L05075

पुलिस टीम –
SHO रितेश शाह
व0उ0नि0 रमेश कुमार सैनी
उ0नि0 मुकेश नौटियाल
उ0नि0 आशीष नेगी
उ0नि0 नीरज रावत
उ0नि0 सुनीत दत्त
उ0नि0 बालाराम जोशी
है0का0 गीतम सिंह
का0 सचिन तोमर
का0 रविन्द्र राणा
का0 उवैद
का0 सुशील तोमर
है0का0 निर्मल जोशी
विनय थपलियाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *