देहरादून – प्रदेश सरकार कोविड-19 के नए वेरिएंट जेएन-1 को लेकर सतर्क हो गयी है। सरकार ने कोरोना के इस नए वेरिएंट को लेकर एक एडवाइजरी जारी की है। देश के कुछ राज्यों में नए वेरिएंट के रोगियों की संख्या बढ़ रही है। सावधानी के मद्देनजर प्रदेश के अस्पतालों के लिए एडवाइजरी जारी की गयी है।

प्रदेश के सभी जनपदों के जिलाधिकारियों व मुख्य चिकित्साधिकारी को अस्पतालों में कोविड से बचाव के लिए जारी गाइडलाइन का पालन को सुनिश्चित करने के लिए कहा है।

गौरतलब है कि अभी तक उत्तराखंड में कोविड-19 के नए वेरिएंट का कोई भी मामला सामने नहीं आया है।

सावधान रहें, सुरक्षित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *