देहरादून, 15 अक्टूबर – उत्तराखंड सरकार की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने अपने पति गिरधारी लाल साहू से खुद और अपने नाबालिग बच्चों की जान को खतरा बताया है। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने और कानूनी कार्रवाई की मांग की है। तहरीर में उन्होंने मारपीट, जान से मारने की धमकी देने, जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने और कथित रूप से फर्जी दस्तावेज तैयार कराने सहित कई गंभीर आरोप लगाए हैं। साथ ही, उन्होंने एक ऑडियो मिलने का दावा किया है, जिसमें उनके अनुसार पति एक महिला से बातचीत के दौरान उन्हें नुकसान पहुंचाने की साजिश रच रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *