हरिद्वार, 15 अक्टूबर – हरिद्वार वन प्रभाग की श्यामपुर रेंज में स्थित रिजर्व वन क्षेत्र झिलमिल झील को सैलानियों के लिए खोल दिया गया है। सैलानी 15 अक्टूबर से 30 जून तक यहां की प्राकृतिक सुंदरता और वन्यजीवों का दीदार कर सकेंगे।

डीएफओ स्वप्निल अनिरुद्ध ने झिलमिल झील के गेट पर्यटकों के लिए खोले। पिछले कुछ वर्षों में इस क्षेत्र के प्रति पर्यटकों का आकर्षण लगातार बढ़ा है। झिलमिल झील में पर्यटकों को हाथी, तेंदुआ, भालू, मगरमच्छ, चीतल और सांभर जैसे वन्यजीव देखने का मौका मिलता है। इसके साथ ही कई बार यहां बाघ की मौजूदगी भी पर्यटकों के रोमांच को बढ़ा देती है।

प्राकृतिक सौंदर्य और जैव विविधता से भरपूर झिलमिल झील एक बार फिर पर्यटकों के स्वागत के लिए तैयार है। वन विभाग को उम्मीद है कि इस सीजन में भी यहां पर्यटकों की अच्छी आवाजाही देखने को मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *