हरिद्वार – 19 दिसंबर को रोबिन नाम के व्यक्ति द्वारा थाना भगवानपुर हरिद्वार में मोटर साईकिल चोरी होने की सूचना दर्ज कराई थी, जिसके आधार पर मु0अ0सं0 873/23 धारा 379 आईपीसी बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।
घटना के अनावरण हेतु प्रभारी निरीक्षक भगवानपुर द्वारा पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा चैकिग के दौरान नन्हेडा रोड से अभियुक्त दीपक को चोरी की मो0सा0 के साथ गिरफ्तार किया साथ अभियुक्त की निशादेही पर एक स्कूटी रानीपुर कोतवाली क्षेत्र से चोरी हुई भी बरामद की गई ।
पुलिस टीम –
अपर उ0नि0 बालाराम जोशी थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार
का0 1291 संजय कुमार थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार ।
का0 729 प्रभाकर थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार।

