हरिद्वार – हरिद्वार संसदीय सीट पर कांग्रेस ने अभी तक अपना प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। प्रत्याशी घोषित होने से पहले ही पार्टी के नेता पार्टी छोड़ रहे हैं। पूर्व विधायक अनुपमा रावत के करीबी कांग्रेस नेता ठाकुर अर्जुन सिंह चौहान ने आज अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थाम लिया।
हरिद्वार के भाजपा जिला कार्यालय में भाजपा प्रत्याशी और पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उन्हे भाजपा ज्वाइन कराई। ठाकुर अर्जुन सिंह चौहान ने बताया कि कांग्रेस पार्टी में उनकी सुनवाई नहीं हो रही थी। विधायक अनुपमा रावत के सौतेले व्यवहार के चलते कार्यकर्ताओं के काम नहीं हो पा रहे थे। इसी से परेशान उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली।

