हरिद्वार – हरिद्वार में पहली बार किन्नर अखाड़े से जुड़े किन्नरों ने शमशान घाट पर मसाने की होली खेली। खडखड़ी शमशान पर चिता के सामने, रंग और फूलों से होली खेलते हुए किन्नरों को देखकर हर कोई अचंभित हो गया।
वहीं किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर मोनिका किन्नर ने बताया कि सनातनी होने के नाते किन्नर समाज इसी तरह होली खेलते आए हैं। धर्मनगरी हरिद्वार में भी उन्होंने मसाने की होली खेलने की शुरुआत कर दी है। अब ऐसे ही हर साल मसाने की होली खेली जाएगी। साथ ही मोनिका किन्नर ने ये भी बताया कि वैसे तो घर घर जाकर रंगो से होली खेली जाती है लेकिन किन्नर समाज मसान को पूजते हैं। अपनी संस्कृति को जिंदा रखने के लिए शमशान में जाकर चिता के सामने होली खेली।

