हरिद्वार, 09 अप्रैल – पुलिस लाइन रोशनाबाद हरिद्वार में 24वीं उत्तराखण्ड प्रादेशिक अन्तर्जनपदीय/वाहिनी पुलिस वालीबॉल क्लस्टर (वालीबॉल, सेपक टाकरा) प्रतियोगिता-2026 की शुरुआत हुई। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित तीन दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि बने, एसएसपी नवनीत सिंह ने बुके देकर उनका स्वागत किया गया।
खिलाड़ियों के शानदार मार्च पास का गवाह बने परेड ग्राउंड व दर्शकों की खचाखच भीड़ के बीच मुख्य अतिथि द्वारा प्रतियोगिता के शुभारंभ की घोषणा की गई। इस दौरान नवनीत सिंह द्वारा खिलाड़ियों एवं टीम कोच की हौसला अफजाई करते हुए सभी खिलाड़ियों को अच्छा प्रदर्शन करने व विजेता बनने की शुभकामनाएं दी। प्रतियोगिता में कुल 14 टीम के 218 खिलाड़ी प्रतिभाग कर अपने कौशल का उदाहरण पेश करेंगे।

