हरिद्वार 26 मई – अखिल विश्व गायत्री परिवार के समर्पित कार्यकर्ता सत्यनारायण नंदलाल नुवाल को देश के प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान पद्मश्री से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने उन्हें यह सम्मान व्यापार और उद्योग (ऊर्जा क्षेत्र में) उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया। इस उपलब्धि से गायत्री परिवार एवं शांतिकुंज में हर्ष का वातावरण है।

युगऋषि पं श्रीराम शर्मा द्वारा स्थापित युग निर्माण विद्यालय मथुरा के प्रथम बैच के विद्यार्थी रहे नुवाल आचार्यश्री से साठ के दशक से दीक्षित हैं। उन्हें जनवरी माह में आयोजित जन्मशताब्दी समारोह में भी शांतिकुंज द्वारा विशेष पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था। वे युगऋषि पं. श्रीराम शर्मा आचार्य के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। सामाजिक चेतना, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवनदृष्टि के प्रसार में भी उनकी सक्रिय भूमिका रही है। इसके साथ ही उन्होंने सौर ऊर्जा के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय योगदान देकर समाज और उद्योग जगत में नई दिशा प्रदान की। नुवाल ने इसका पूरा श्रेय युगऋषि आचार्यश्री की दिया।

शांतिकुंज की प्रमुखद्वय डॉ. प्रणव पण्ड्या, शैलदीदी तथा देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय पण्ड्या ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए इसे गायत्री परिवार के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *