हरिद्वार, 26 अगस्त – 21 अगस्त को रानीपुर क्षेत्र के शिवलोक कॉलोनी निवासी प्रदीप कुमार शर्मा ने कोतवाली रानीपुर पर तहरीर देकर अवगत कराया कि रात्रि के समय शिवलोक कॉलोनी के पास तीन अज्ञात बदमाशों द्वारा स्प्लेंडर मोटरसाइकिल से उनका पीछा कर उनके साथ लूट की घटना को अंजाम दिया गया। उन्होंने पुलिस को जानकारी दी कि बदमाश उनका बैग छीनकर भाग हुए जिसमें लगभग 100 ग्राम चांदी के आभूषण अन्य दस्तावेज थे।
घटना के संबंध में कोतवाली रानीपुर पर मु0अ0सं0 293/2026, धारा 309(6) बीएनएस पंजीकृत किया गया। कोतवाली रानीपुर में गठित पुलिस टीमों द्वारा मुखबिर की सूचना पर 25 अगस्त को पुलिस टीम ने मटेरियल गेट B.H.E.L. के पास संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोककर सवार तीन व्यक्तियों को पकड़ा।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने कावड़ मेला के दौरान बैरागी कैंप में दुकान लगाई थी और दुकान का सामान लेने कनखल आते थे सुनार की दुकान के पास में जहां से इन्होंने देखा कि ज्वेलर्स बूढ़ा व्यक्ति है और उसके संबंध में जानकारी लेना शुरू कर दिया 11 अगस्त को भी इन्होंने ज्वेलर्स का पीछा किया था लेकिन उस दिन अपने प्लान में सफल नहीं हो पाए उसके बाद 21 अगस्त को वह तीनों सुनार का पीछा करते हुए शिवलोक कॉलोनी पहुंचे। वहां मौका पाकर पहले कैंची से वादी के बैग को लटकाने वाला पट्टा काटा गया फिर बैग लूट लिया। लूटा गया सामान राजा गार्डन, जगजीतपुर, हरिद्वार स्थित रितिक उर्फ टोपो के कमरे पर ले गए।
पुलिस टीम ने आरोपियों की निशानदेही पर उक्त कमरे पर पहुंचकर तलाशी ली गई, जहां से घटना में लूटा गया सामान बरामद किया गया।
बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2), बीएनएस की बढ़ोत्तरी तथा आपराधिक षड्यंत्र के संबंध में धारा 3(5) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई। तथा घटना में शामिल अन्य तथ्यों के संबंध में विवेचना प्रचलित है।
पुलिस टीम –
प्रभारी निरीक्षक मनोहर भण्डारी
व0उ0नि0 नन्द किशोर ग्वाडी
उ0नि0 मंदीप सिंह
अपर उपनिरीक्षक सुबोध घड़ियाल
हे0कां0 जितेंद्र चौधरी
हे0कां0 बिमल सिंह
कां0 विवेक गुसाईं
का0 प्रेम सिंह
कां0 उदय नेगी
कां0 चालक नीलय यादव
सीआईयू टीम –
निरीक्षक नरेन्द्र सिंह बिष्ट
का0 वसीम

