हरिद्वार, 26 अगस्त – 25/26 अगस्त की रात को रुड़की के गणेशपुर निवासी अर्जुन सिंह ने “मामा विवेक उर्फ विक्की द्वारा फायरिंग कर मां व मौसी की हत्या करने और इस दौरान मौसा के गोली लगने से गम्भीर रुप से घायल होने” के संबंध में दिये गए शिकायती प्रार्थना पत्र के आधार पर कोतवाली गंगनहर पर मु0अ0सं0-327/2026, धारा-103 (1), 109 (1) B.N.S, में पंजीकृत किया गया। मामले की पूरी जानकारी तत्काल उच्चाधिकारियों को दी गई।

पुलिस टीम द्वारा जांच मिले इनपुट के आधार पर आरोपी विवेक उर्फ विक्की को चूडा मणी मन्दिर चौक के पास चुडियाला भगवानपुर से एक तमंचा 315 बोर, 06 खोखा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया।

प्रारंभिक तौर पर संपत्ति विवाद और चरित्र पर शक हत्या के पीछे की वजह नजर आ रही है। वास्तविक कारणों के संबंध में विस्तृत पूछताछ जारी है। आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

पुलिस टीम –
सीओ रुड़की ओशीन जोशी
प्रभारी निरीक्षक मणी भूषण श्रीवास्तव
व0उ0नि0 दीप कुमार
उ0नि0 सन्तोष सेमवाल
उ0नि0नवीन कुमार
उ0नि0 ब्रहमदत्त विजलवाण
उ0नि0 पंकज कुमार
उ0नि0 हरीश गैरोला
अ0उ0नि0 मनीष कवि
अ0उ0नि0 कान्ता प्रसाद
का0 प्रीतम सिहं
का0 रणवीर सिंह
का0 अजय बिष्ट
का0 फरीद

सीआईयू टीम रुड़की –
अ0उ0नि0 अश्वनी यादव
का0 आशीष शर्मा
का0 अजय काला
का0 रविन्द्र खत्री
का0 महीपाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *