हरिद्वार, 26 अगस्त – हरिद्वार पुलिस द्वारा साइबर अपराधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कोतवाली श्यामपुर पुलिस की टीम द्वारा क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की लगातार चेकिंग करते हुए एक संगठित साइबर फ्रॉड नेटवर्क का पर्दाफाश किया है।
25/26 अगस्त की रात्रि को पुलिस टीम द्वारा चेकिंग किया जा रहा था, मुखबीर की सूचना पर चिड़ियापुर की ओर से आती हुई Swift कार संख्या UK-08AF-0560 को रोककर पुलिस द्वारा चेक किया गया। कार में सवार 05 व्यक्तियों की तलाशी एवं वाहन की तलाशी के दौरान एक पिठ्ठू बैग से भारी मात्रा में ATM कार्ड, बैंक पासबुक, SIM कार्ड, मोबाइल फोन, लैपटॉप एवं नगदी बरामद हुई। बरामद पासबुकों में Central Bank of India, Indian Overseas Bank, SBI, UCO Bank, Bank of Maharashtra, Indian Bank एवं The Nainital Bank Ltd. सहित विभिन्न बैंकों के खाते पाए गए।
इनमें Rishikesh, Haridwar, Kankhal, Dehradun एवं आसपास के क्षेत्रों से संबंधित खाताधारकों की बैंकिंग जानकारी मिली।
बरामद बैंक पासबुक, ATM कार्ड एवं मोबाइल फोन के प्रारंभिक परीक्षण में WhatsApp चैट, बैंक खाता विवरण, QR Codes तथा पैसों के लेन-देन से संबंधित बातचीत सामने आई। प्रारंभिक बैंकिंग एवं डिजिटल विश्लेषण में ₹2.75 करोड़ से अधिक के संदिग्ध डिजिटल लेन-देन के महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं।
बैंक खातों की विस्तृत स्टेटमेंट, KYC, ट्रांजैक्शन हिस्ट्री एवं डिजिटल फॉरेंसिक जांच कराई जा रही है। जांच पूर्ण होने के बाद साइबर अपराध से संबंधित वास्तविक धनराशि एवं पूरी मनी ट्रेल का निर्धारण किया जाएगा।
बरामद मोबाइल फोन के प्रारंभिक अवलोकन में कई व्यक्तियों के साथ बैंक खाता नंबर, खाताधारकों के नाम, लेन-देन संबंधी बातचीत एवं QR Codes साझा किए जाने के साक्ष्य मिले।
मोबाइल की गैलरी में विभिन्न पासबुक एवं बैंक खातों से संबंधित दस्तावेजों की तस्वीरें भी मिलीं।
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी स्थानीय लोगों से बैंक खाते, पासबुक, ATM कार्ड एवं SIM प्राप्त करते थे। इन खातों का ATM PIN एवं UPI ID तैयार कर उनका एक्सेस अपने पास रखते थे।
साइबर फ्रॉड की रकम खाते में आने के बाद उसे-
म्यूल अकाउंट → UPI → दूसरे खाते → ATM/CDM → Cash
के माध्यम से निकालकर आपस में कमीशन के रूप में बांटा जाता था।
गिरफ्तार आरोपियों में अधिकांश नालंदा एवं नवादा, बिहार के निवासी हैं। पूछताछ में बिहार क्षेत्र से जुड़े अन्य व्यक्तियों द्वारा बैंक खाते उपलब्ध कराने एवं साइबर फ्रॉड की रकम के संबंध में सूचना देने की बात सामने आई है। पुलिस द्वारा इन व्यक्तियों की भूमिका एवं पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है।
35 ATM Cards | 14 Bank Passbooks | 17 SIM Cards
18 Mobile Phones | 02 Laptops | 01 Charger
10 ATM Covers | PAN Cards | ₹37,500 Cash
आरोपियों के विरुद्ध धारा 318(4), 317(2), 3(5) BNS एवं धारा 66C, 66D IT Act के अंतर्गत वैधानिक कार्रवाई की गई है। बरामद मोबाइल फोन एवं लैपटॉप का विस्तृत डिजिटल परीक्षण माननीय न्यायालय की अनुमति के उपरांत किया जाएगा। बैंक खातों एवं डिजिटल साक्ष्यों का विश्लेषण कर अन्य साइबर अपराधियों, म्यूल अकाउंट धारकों एवं मुख्य संचालकों की पहचान की जा रही है।
पुलिस टीम –
SP City अभय सिंह
CO City शिशुपाल नेगी
CO साइबर क्राइम/भगवानपुर सुमित पाण्डे
थानाध्यक्ष नितेश शर्मा
SSI मनोज रावत
SI देवेंद्र तोमर चौकी प्रभारी चंडी घाट
मोहन कठैत चौकी प्रभारी लालढांग
SI गगन मैठाणी कोतवाली ज्वालापुर
ASI रविन्द्र गौड़ कोतवाली श्यामपुर
ASI देवेंद्र यादव कोतवाली श्यामपुर
हेड कॉन्स्टेबल नरेंद्र सिंह नेगी साइबर क्राइम हरिद्वार
हेड कॉन्स्टेबल 392 प्रमोद कुमार कोतवाली श्यामपुर
कांस्टेबल 321 राहुल देव
कोतवाली श्यामपुर
कांस्टेबल 442 सुशील चौहान कोतवाली श्यामपुर
कांस्टेबल 885 मनमोहन सैनी कोतवाली श्यामपुर
कांस्टेबल 569 सुदेश खरोला कोतवाली श्यामपुर
कांस्टेबल 31 नीरज बिष्ट कोतवाली श्यामपुर
कांस्टेबल 1522 अनिल रावत कोतवाली श्यामपुर
कांस्टेबल 691 जितेंद्र घिल्डियाल कोतवाली श्यामपुर
कांस्टेबल 1359 अजय चौहान कोतवाली श्यामपुर
कांस्टेबल 515 संदीप रावत्त कोतवाली श्यामपुर
कांस्टेबल 744 राजेन्द्र नेगी कोतवाली श्यामपुर
कांस्टेबल वसीम SOG हरिद्वार
कांस्टेबल चालक मोहन रावत्त Ps श्यामपुर
होमगार्ड 2339 विनोद रावत्त PS श्यामपुर
होमगार्ड 2310 नितिन चौहान PS श्यामपुर।

