हरिद्वार, 30 सितंबर – राष्ट्रीय सहारा के हरिद्वार ब्यूरो चीफ रहे वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण झा (64) का देहरादून के महंत इंद्रेश अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। वह पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन से पत्रकारिता जगत में शोक की लहर है।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने वरिष्ठ पत्रकार के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इस कठिन और दुःख की घड़ी में उनकी संवेदनाएं परिवार के साथ हैं। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि वह दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *