हरिद्वार, 30 सितंबर – 28 सितंबर की रात्रि को भगवानपुर निवासी आशुतोष की झोपड़ी से अज्ञात चोरों द्वारा 02 गैस सिलेंडर एवं ₹1,500 नकद चोरी कर लिए गए थे।
घटना के संबंध में कोतवाली भगवानपुर पर मु0अ0सं0 403/2026, धारा 305(a) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
पुलिस टीमों द्वारा घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्रों में लगे लगभग CCTV कैमरों की फुटेज का गहनता से अवलोकन किया गया। साथ ही संभावित मार्गों पर निगरानी बढ़ाते हुए संदिग्ध व्यक्तियों की जानकारी जुटाई गई तथा मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया।
पुलिस टीमों के लगातार प्रयास, तकनीकी साक्ष्यों एवं सूचना तंत्र की मदद से 29 सितंबर को गागलहेड़ी रोड स्थित गर्ग के बाग के पास से घटना से संबंधित 04 आरोपियों को हिरासत में लिया गया।
आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए 02 एचपी कंपनी के गैस सिलेंडर, ₹1,500 नकद, 01 चाकू तथा घटना में प्रयुक्त काले रंग की बिना नंबर की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी बरामद की गई।
पुलिस टीम –
उ0नि0 संजीव चौहान
उ0नि0 महिपाल सैनी
हे0का0 गीतम
का0 गंगा बृजवाल
का0 रमेश चौहान
