हरिद्वार, 12 अक्टूबर – योगगुरु स्वामी रामदेव व आचार्य बालकृष्ण द्वारा स्थापित आवासीय शिक्षण संस्थान आचार्यकुलम् में आज जनपद स्तरीय योग प्रतियोगिता में सर्वाधिक मेडल अर्जित करने पर हर्षोल्लास का वातावरण रहा।
उल्लेखनीय है कि दो दिवसीय छठी हरिद्वार जनपद योगासन प्रतियोगिता का आयोजन 10 और 11 अक्टूबर को उत्तराखंड योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वावधान में गुरुकुल कांगड़ी संस्कृत महाविद्यालय, कनखल, हरिद्वार में किया गया। इसका उद्घाटन समारोह 10 अक्टूबर को हुआ, जिसमें योगासन भारत के महा-सचिव डॉ. जयदीप आर्य मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
उन्होंने 2036 में भारत में होने वाले ओलंपिक खेलों में योगासन भारत के शामिल होने की संभावनाओं से अवगत कराया तथा योगासन के क्षेत्र में अपना भविष्य उज्ज्वल करने के लिए छोटे-छोटे बालक-बालिकाओं को अभी से ओलंपिक खेलों में योग में अधिक से अधिक पदक कैसे लाएँ, इस विषय में अवगत कराया।
प्रतियोगिता में जनपद के 150 बालक-बालिकाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपने योग कौशल का प्रदर्शन करते हुए राज्य टीम में अपना स्थान बनाया।
इस प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-18 और 18 से 55 आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें आचार्यकुलम ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
अंडर-14 व 18 आयु वर्ग के रिदमिक युगल योगासन मुकाबले में अथर्व सिंह नेगी, यथार्थ शाह, अविशी अवि, प्रारंभिका मिश्रा तथा गोपाल सिंह, नील नितिन मुकेश स्वर्ण व तनिष्का अग्रवाल और यति यश्वी ने कांस्य पदक प्राप्त किया। आर्टिस्टिक युगल योगासन में अविशी अवि, प्रारंभिका मिश्रा, यशोदा देवी, अनाया पंडित, सर्विल मोरेश्वर डोगरे, अमृत सिन्हा तथा दक्ष मलिक, गोपाल सिंह को स्वर्ण प्रतिष्ठा यादव, अथर्व सिंह नेगी, यथार्थ शाह, तनिष्का अग्रवाल को रजत तथा सानवी व अनुष्का पांडेय ने कांस्य पदक जीता। ट्रेडिशनल एकल मुक़ाबले में अथर्व सिंह नेगी, गोपाल सिंह व तनिष्का अग्रवाल स्वर्ण अमृत सिन्हा, प्रारंभिका मिश्रा, दक्ष मलिक व त्रिशा ने कांस्य पदक जीता।आर्टिस्टिक एकल योगासन मुक़ाबले में गोपाल सिंह और यथार्थ शाह स्वर्ण निवेदिता बिष्ट, नील नितिन मुकेश व सर्विल मोरेश्वर ने रजत पदक प्राप्त किया।
आचार्यकुलम् की उपाध्यक्षा डॉ० ऋतंभरा शास्त्री सहित प्राचार्या स्वाति मुंशी ने विद्यार्थियों को शुभाशीष प्रदान किया तथा विशेष योगाचार्य उदयवीर दादाजी का आभार जताया।
इस पावन अवसर पर पतंजलि कैरियर अकादमी के प्रमुख प्रदीप, आचार्यकुलम् के उप-प्राचार्य तापस कुमार बेरा, समन्वयिका दीपा, क्रीड़ाध्यक्ष व मुख्य छात्रपाल अमित दानी सहित सभी आचार्यवृंद, कर्मचारीगण व योग प्रेमी विद्यार्थी उपस्थित रहे।
