नई दिल्ली, 12 अक्टूबर – महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 6 राज्यों के राज्यपाल नियुक्त किए हैं।
ओम प्रकाश माथुर केरल के राज्यपाल, राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर तमिलनाडु के राज्यपाल, ब्रज मोहन राम ओडिशा के राज्यपाल, डॉ. सुधा यादव कर्नाटक की राज्यपाल, जबकि डॉ. ढाल सिंह बिसेन उत्तराखंड के राज्यपाल बनाए गए हैं, वहीं दुष्यंत गौतम सिक्किम के राज्यपाल नियुक्त किए गए हैं।
