हरिद्वार, 16 अक्टूबर – उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश में 1 वर्ष के लिए तंबाकू और निकोटिन युक्त गुटखा और पान मसाला पर प्रतिबंध लगा दिया है। इस आदेश के बाद हरिद्वार में पुलिस ने तंबाकू और निकोटिन युक्त खाद्य पदार्थों को लेकर कई इलाकों में छापेमारी की कार्रवाई की है।
हरिद्वार के भूपतवाला, खड़खड़ी और आसपास के भीड़भाड़ वाले इलाकों में कई दुकानों पर पुलिस ने छापे मारे। इस दौरान तम्बाकू उत्पाद अधिनियम के तहत कई दुकानदारों के चालान भी किए गए। पुलिस के अनुसार ये कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
