हरिद्वार, 24 अक्टूबर – हरिद्वार स्थित उत्तराखंड संस्कृत संस्थान की ओर से आयोजित कराई जा रही संस्कृत प्रतियोगिताओं की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता की हरिद्वार में शुरुआत हो गई है। दो दिवसीय राज्य स्तरीय प्रतियोगिता हरिद्वार के महाजन भवन में आयोजित हो रही है। जिसमें प्रदेश के सभी जिलों के विभिन्न विद्यालयों से करीब 12 सौ प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। कनिष्ठ और वरिष्ठ वर्ग में पहले खंड स्तर फिर जिला स्तर और उसके बाद राज्य स्तर पर प्रतियोगिता का आयोजन कराया जा रहा है।
इन प्रतियोगिताओं का उद्देश्य संस्कृत भाषा का प्रचार प्रसार, छात्रों को संस्कृत में प्रवीण करना और गैर संस्कृत पृष्ठभूमि के छात्रों को संस्कृत से जोड़ना है। संस्कृत संस्थानम की ओर से आयोजित होने वाली 18वीं प्रतियोगिता में संस्कृत गान, नृत्य, वाद विवाद और भाषण जैसी कुल 6 श्रेणियां में प्रतियोगिताएं होती हैं।
प्रतियोगिता के अंतिम सत्र में विजयी टीमों को नकद पुरस्कार दिए जाएंगे।
