हरिद्वार, 24 अक्टूबर – पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने पहले हरिद्वार विधानसभा में हर की पैड़ी से शहीद पार्क तक न्याय यात्रा निकाली जो कि हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा तक पहुंची।

जगजीतपुर में हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत, विधायक फुरकान अहमद और कांग्रेस नेता वीरेंद्र रावत समेत कई कांग्रेसियों ने हरक सिंह रावत का फूलमाला और आतिशबाजी से स्वागत किया।

मीडिया से वार्ता के दौरान हरक सिंह रावत ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा और कहा कि राहुल गांधी समेत कांग्रेस का एक एक नेता अंकित भंडारी के परिजनों को न्याय दिला कर रहेगा। कांग्रेस विधायक अनुपम रावत ने कहा कि 2027 में उत्तराखंड की जनता कांग्रेस के साथ न्याय करेगी और भाजपा सरकार की विदाई करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *