हरिद्वार, 23 नवंबर – हरिद्वार में भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के बाद कांग्रेस ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा ने प्रेस वार्ता कर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा नेताओं के बयानों पर पलटवार किया।

आलोक शर्मा ने भाजपा पर विकास और अर्थव्यवस्था के आंकड़ों को लेकर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यसमिति की बैठक में केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत कई नेताओं ने सरकार की उपलब्धियां गिनाईं, लेकिन जमीनी हकीकत इससे अलग है।

आलोक शर्मा ने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा 65 सीटों का आंकड़ा तो दूर, ढाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में उत्तराखंड के कितने युवा अग्निवीर बने और इससे पहले कितने युवाओं को सेना में भर्ती होने का मौका मिला। वहीं पूछा भाजपा बताए बीजेपी के कार्यकाल में प्रदेश के कितने सरकारी स्कूल बंद हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *