हरिद्वार, 24 नवंबर – देव दीपावली की पूर्व संध्या पर सोमवार शाम को हरकी पैड़ी 21 हजार दीपों की रोशनी से जगमगा हो उठी। श्री गंगा सभा की ओर से हर वर्ष दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। इस वर्ष भी हरकी पैड़ी ओर उसके आसपास के घाट दीपों की रोशनी से जगमग हो उठे। शाम होते ही घाटों पर दीप सजाने का सिलसिला शुरू हुआ। दीप प्रज्ज्वलन से पहले सभी तीर्थ पुरोहितों ने विशेष गंगा आरती की।

तीर्थ पुरोहित उज्जवल पंडित ने बताया कि देव दीपावली सनातन परंपरा में विशेष महत्व रखती है। इसलिए देव दीपावली की पूर्व संध्या यानी वैकुण्ड चतुर्दशी पर दीप उत्सव का कार्यक्रम हर वर्ष किया जाता है। मान्यता है कि इस दिन देवता भी दीप जलाकर मां गंगा की आराधना करते हैं। जीवन में सुख शांति और समृद्धि की कामना लेकर हजारों लोग दीप प्रज्वलित करते हैं।

हरकी पौड़ी पर मौजूद श्रद्धालुओं ने कहा कि देव दीपावली सनातन धर्म का बड़ा त्यौहार है। आज हरकी पैड़ी पर दीपोत्सव देखकर उन्हें सुखद आनंद की अनुभूति हुई है। आज के दिन भगवान शिव ने राक्षसों का वध किया था और इसी के उपलक्ष में देवताओं ने दिवाली मनाई थी। हरकी पैड़ी पर हजारों दीपों के बीच गंगा आरती देखने का अनुभव बेहद खास रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *